Tuesday, September 5, 2023

कुछ लोग कहते हैं की हिन्दू शब्द फारसियों की देन है। क्योंकि इसका उल्लेख वेद पुराणों में नहीं है। आपके सन्मुख हजारों वर्ष पूर्व

 

कुछ लोग कहते हैं की हिन्दू शब्द फारसियों की देन है। क्योंकि इसका उल्लेख वेद पुराणों में नहीं है।

आपके सन्मुख हजारों वर्ष पूर्व लिखे गये सनातन शास्त्रों में लिखित चंद श्लोक (अर्थ सहित) प्रमाणिकता सिद्ध करती है कि हिंदू शब्द हमारे धर्म ग्रंथों में भी है।

1-ऋग्वेद के वृहस्पति अग्यम में हिन्दू शब्द का उल्लेख इस प्रकार आया है......!

"हिमलयं समारभ्य यावत इन्दुसरोवरं।

तं देवनिर्मितं देशं हिन्दुस्थानं प्रचक्षते।।

(अर्थात हिमालय से इंदु सरोवर तक देव निर्मित देश को हिंदुस्थान कहते हैं)

2- सिर्फ वेद ही नहीं.... बल्कि.. मेरूतंत्र ( शैव ग्रन्थ ) में हिन्दू शब्द का उल्लेख इस प्रकार किया गया है.....

"हीनं दूष्यतेव् हिन्दुरित्युच्च ते प्रिये "

(अर्थात... जो अज्ञानता और हीनता का त्याग करे उसे हिन्दू कहते हैं)

3- और इससे मिलता जुलता लगभग यही श्लोक कल्पद्रुम में भी दोहराया गया है....!

"हीनं दुष्यति इति हिन्दू "

(अर्थात जो अज्ञानता और हीनता का त्याग करे उसे हिन्दू कहते है )

No comments:

Post a Comment